चाईबासा:निर्वाचन साक्षरता क्लब की बैठक में छात्रों को मतदाता जागरूकता की दी गई जानकारी

Chaibasa: बिरसा भगवान प्लस टू उच्च विद्यालय, बंदगांव में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीडीओ भीषम कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन साक्षरता...

Chaibasa: बिरसा भगवान प्लस टू उच्च विद्यालय, बंदगांव में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीडीओ भीषम कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन साक्षरता क्लब, ELC की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया और निर्वाचन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं.

18 वर्ष की आयु पूरी करने पर मतदाता सूची में दर्ज कराएं नाम

बैठक में विद्यार्थियों को बताया गया कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले योग्य नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में किसी तरह की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसमें सुधार कराया जा सकता है.विद्यार्थियों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही उन्हें अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की गई.

123 विद्यार्थियों ने भरा फॉर्म-6

ईएलसी बैठक के दौरान बिरसा भगवान प्लस टू उच्च विद्यालय के 67 विद्यार्थियों से फॉर्म-6 भरवाया गया. वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बंदगांव में 56 छात्राओं से फॉर्म-6 भरवाया गया. इस तरह कुल 123 विद्यार्थियों और छात्राओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया में भाग लिया.

बीएलओ सुपरवाइजर और शिक्षक रहे मौजूद

मौके पर बीएलओ सुपरवाइजर और शिक्षक उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया और निर्वाचन से संबंधित आवश्यक जानकारियां दीं. बैठक का उद्देश्य युवाओं को मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा.
ALSO READ: लोहरदगा: टोरी रेलवे फाटक के जाम से जल्द मिलेगी राहत, ROB निर्माण का प्रस्ताव 2026-27 में शामिल

—————

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *