Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड पुलिस की नई पहल, चोरी या लापता मोबाइल CEIR पोर्टल से ढूंढना हुआ आसान

Ranchi : मोबाइल फोन गुम या चोरी होना आज के समय में आम समस्या बन गई है. राज्य के अलग-अलग थानों में...

Ranchi : मोबाइल फोन गुम या चोरी होना आज के समय में आम समस्या बन गई है. राज्य के अलग-अलग थानों में हर दिन बड़ी संख्या में मोबाइल गुम या लापता होने की शिकायतें दर्ज होती हैं. ऐसे मामलों में झारखंड पुलिस की टेक्निकल सेल की मदद से कई मोबाइल बरामद भी किए जाते हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड पुलिस ने नागरिकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत अब लोग खुद भी अपने लापता मोबाइल की जानकारी दर्ज कर उसे ट्रैक कर सकते हैं. इसके लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से शुरू किए गए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Also Read : RDCA में अंदरूनी संग्राम! वित्तीय अनियमितता के आरोप, सचिव और कोषाध्यक्ष को हटाया गया, जांच कमेटी पर भी उठी उंगली

CEIR पोर्टल पर ऐसे दर्ज करें मोबाइल गुम होने की जानकारी

पुलिस के अनुसार, मोबाइल गुम होने पर नागरिकों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.ceir.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Report Mobile विकल्प पर क्लिक कर मोबाइल से जुड़ी जानकारी भरनी होगी. इसमें मोबाइल का ब्रांड, मॉडल, IMEI नंबर, मोबाइल गुम होने की जगह, तारीख और संपर्क संबंधी जानकारी देनी होगी. इसके साथ ही संबंधित थाने में दर्ज शिकायत या स्टेशन डायरी एंट्री की कॉपी अपलोड करना जरूरी होगा. जानकारी जमा करने के बाद यूजर को एक Request ID मिलेगी, जिसके जरिए आवेदन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकेगा.

Also Read : हाईकोर्ट का फैसला: पंचायत सचिव को तुम-ताम कहना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, BDO के खिलाफ FIR और क्रिमनल प्रोसिडिंग रद्द

मोबाइल मिलने पर आसानी से हो सकेगा अनब्लॉक

CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही संबंधित मोबाइल को ब्लॉक कर दिया जाता है, जिससे उसका गलत इस्तेमाल रोका जा सके. अगर बाद में मोबाइल वापस मिल जाता है, तो नागरिक इसी पोर्टल पर Found Mobile विकल्प का उपयोग कर उसे दोबारा अनब्लॉक करा सकते हैं. झारखंड पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल का इस्तेमाल करें और अपनी निजी जानकारी व डिवाइस की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *