2 जून को हीट एक्शन डे पर NHM चलाएगा जागरूकता अभियान

Ranchi: बढ़ती गर्मी, हीटवेव और बदलते मौसम के प्रभावों को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) झारखंड ने राज्यभर में व्यापक जागरूकता...

Ranchi: बढ़ती गर्मी, हीटवेव और बदलते मौसम के प्रभावों को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) झारखंड ने राज्यभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है. इसके तहत 2 जून को हीट एक्शन डे और 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा.

जिलों को जारी किए गए जरूरी निर्देश

एनएचएम के अभियान निदेशक ने सभी जिलों के सिविल सर्जन एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं. यह पहल राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जाएगी.

गर्मी और नमी से बढ़ रहा स्वास्थ्य जोखिम

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में हाल के दिनों में तेज गर्मी के साथ कई क्षेत्रों में असामान्य वर्षा भी दर्ज की गई है. वहीं तापमान सामान्य रहने के बावजूद हवा में बढ़ी नमी लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ा रही है. ऐसे में अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को गर्मी से होने वाली बीमारियों की पहचान, उपचार और समय पर रिपोर्टिंग के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है.

Also Read : भालुपानी में दो दिवसीय रोहिणी मेला सह छउ नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न, नृत्य पर झुमे दर्शक

रैली, प्रशिक्षण शिविर और जनसंवाद होंगे आयोजित

अभियान के दौरान लोगों को हीटवेव से बचाव, जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी. इसके लिए रैलियां, जनसंवाद, प्रशिक्षण शिविर और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा आपदा प्रबंधन, शिक्षा, पर्यावरण, श्रम, परिवहन, पर्यटन विभागों तथा स्थानीय निकायों के सहयोग से जिला स्तर पर समन्वय बैठकों का आयोजन भी किया जाएगा. अभियान के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता गतिविधियों के लिए जिलों को एनएचएम के उपलब्ध आईईसी एवं बीसीसी फंड का उपयोग करने की अनुमति दी गई है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *