लोहरदगा: छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) में नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही मजदूरों के बीच उत्साह की नई लहर देखी जा रही है.संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष निशीथ जायसवाल के लोहरदगा आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया.इस दौरान पूरे शहर में जोश का माहौल रहा और बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारियों समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे.स्वागत समारोह के दौरान समर्थकों ने निशीथ जायसवाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्हें विशेष रूप से ‘पगडंडी पर पहाड़’ पुस्तक भेंट की गई, जो वैचारिक संवाद और संघर्ष का प्रतीक मानी जाती है. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर नए अध्यक्ष का हौसला बढ़ाया और उनके नेतृत्व में यूनियन की मजबूती का भरोसा जताया.पत्रकारों से मुखातिब होते हुए निशीथ जायसवाल ने अपनी नियुक्ति के लिए अपने अभिभावक और मार्गदर्शक, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा धीरज प्रसाद साहू जी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना मेरी पहली प्राथमिकता है. उनके द्वारा दिखाए गए सेवा और संघर्ष के मार्ग पर चलकर मैं मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करूंगा.
Home » झारखण्ड » लोहरदगा » निशीथ जायसवाल बने छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के नए अध्यक्ष, लोहरदगा में हुआ भव्य स्वागत
निशीथ जायसवाल बने छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के नए अध्यक्ष, लोहरदगा में हुआ भव्य स्वागत
लोहरदगा: छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) में नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही मजदूरों के बीच उत्साह की नई लहर देखी...
सम्बंधित ख़बरें


