Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के चानकर कस्तूरी गांव निवासी राधेश्याम प्रजापति के 23 वर्षीय पुत्र रिकेश कुमार बीते 17 दिनों से लापता हैं. काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

23 मई को थाना में दिया गया आवेदन
इस संबंध में लापता युवक के बड़े भाई ने काफी खोजबीन के बाद 23 मई को हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर भाई को खोजने की गुहार लगाई है. आवेदन में बताया गया है कि रिकेश प्रजापति 7 मई 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे घर से बाहर काम पर जाने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटे.
मोबाइल बंद, रिश्तेदारों के यहां भी नहीं मिला पता
परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. युवक का मोबाइल नंबर भी बंद बता रहा है.
ALSO READ: SSC CGL 2026: IB में ASO बनने का सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया और शानदार सैलरी डिटेल्स
लोगों से सूचना देने की अपील
परिजनों के अनुसार रिकेश प्रजापति का रंग सांवला, ऊंचाई लगभग 5 फीट 6 इंच है. घर से निकलते समय युवक ने लाल रंग का चेकदार शर्ट, भूरा रंग का जींस और नेवी रंग का जूता पहन रखा था. आम लोगों से अपील की गई है कि युवक के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना, हुसैनाबाद थाना अथवा परिजनों के मोबाइल नंबर 7210626559 पर सूचना दें.
