News Wave Desk: अगर आप ग्रेजुएशन के बाद एक प्रतिष्ठित और दमदार सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. SSC CGL 2026 के जरिए देश की सबसे अहम खुफिया एजेंसियों में से एक Intelligence Bureau में Assistant Section Officer (ASO) बनने का अवसर मिल रहा है. यह नौकरी न सिर्फ बेहतरीन सैलरी देती है, बल्कि सरकारी सुविधाओं और शानदार करियर ग्रोथ के लिए भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. SSC CGL 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 22 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 23 जून 2026 तय की गई है. इसके अलावा फॉर्म में सुधार करने का मौका 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक मिलेगा.

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन खोलकर रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें. जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालना न भूलें.
आवेदन शुल्क
General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है. वहीं SC, ST, महिला और PH उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और मोबाइल वॉलेट के जरिए किया जा सकता है.
कितनी मिलेगी सैलरी?
Assistant Section Officer पद को Pay Level-7 में रखा गया है. इस पोस्ट पर शुरुआती सैलरी 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक हो सकती है. इसके साथ DA, HRA, TA समेत कई सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं. यही कारण है कि SSC CGL की यह पोस्ट उम्मीदवारों की पहली पसंद मानी जाती है.
