रांची: रांची शहर के लोगों को 2 दिन पानी नहीं मिलने वाला है. शहर में बहु बाजार से पटेल चौक तक बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते पानी की पाइपलाइन को हटाने (शिफ्टिंग) और नया कनेक्शन जोड़ने का काम किया जाएगा. इसके कारण 30 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक यानी पूरे 48 घंटे पानी की सप्लाई बंद रहेगी.


फ्लाईओवर निर्माण के कारण लिया गया निर्णय
यह फ्लाईओवर बहु बाजार को पटेल चौक से जोड़ते हुए सिरमटोली–मेकॉन फ्लाईओवर और कोकर–योगदा सत्संग आश्रम फ्लाईओवर से भी कनेक्ट करेगा. काम के दौरान जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन आती है, वहां पानी की आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी.
Also Read: बदल सकता है मौसम का मिजाज, रांची सहित 13 जिलों में बारिश की संभावना
कई इलाकों में पूरी तरह प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
यह निर्णय पथ निर्माण विभाग, रांची के कार्यपालक अभियंता के अनुरोध पर लिया गया है, ताकि निर्माण कार्य समय पर और सही तरीके से पूरा हो सके.
प्रशासन की अपील, पहले से करें पानी का भंडारण
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे पहले से पानी का भंडारण कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. असुविधा के लिए प्रशासन ने खेद जताया है.
