Click Here
Click Here
Click Here

प्रबंधन शिक्षा में वीआर तकनीक नए युग की शुरुआतः सीपी राधाकृष्णन

    रांचीः आइआइएम रांची के 15 वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...

 

 

रांचीः आइआइएम रांची के 15 वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. कहा कि आइआइएम रांची में एक अभिनव ‘वर्चुअल रियलिटी (वीआर ) केस रिपॉजिटरी’ का शुभारंभ किया. कहा कि प्रबंधन शिक्षा में वीआर तकनीक का उपयोग करने वाला एक अनूठा कदम है. जो छात्रों को वास्तविक व्यावसायिक परिदृश्यों का अनुभव प्रदान करेगा. कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति ने सात मेधावी छात्रों को पदक प्रदान किए. उपराष्ट्रपति ने प्रबंधन शिक्षा को और अधिक व्यावहारिक और उद्योग-उन्मुख बनाने पर जोर दिया. बताते चलें कि 15वें दीक्षांत समारोह में कुल 558 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई. इससे पहले लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान किया. साथ ही, राज्यपाल ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश एवं उपराष्ट्रपति के सचिव अमित खरे को भी स्मृति-चिह्न प्रदान किए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *