Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : विदेश सिंह की पुण्यतिथि पर पदमा में उमड़ा जनसैलाब, अर्पित की गई श्रद्धांजलि

Palamu: मनातू प्रखंड के पदमा गांव में शनिवार को पांकी विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता रहे व दिवंगत विधायक विदेश सिंह की...

Palamu: मनातू प्रखंड के पदमा गांव में शनिवार को पांकी विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता रहे व दिवंगत विधायक विदेश सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पांकी के पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह एवं मेदिनीनगर नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज सिंह उपस्थित थे. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने कहा- “विदेश सिंह न सिर्फ मेरे चाचा थे, बल्कि वे मेरे प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक भी थे. राजनीति में उन्होंने जनसेवा और जनविश्वास की रक्षा का जो आदर्श स्थापित किया, वह आज भी हम सबके लिए मार्गदर्शक है.” उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि चाचा द्वारा शुरू की गई सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का एकमात्र ध्येय है. जनता की सेवा ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

ये भी पढ़ें : निगम का अल्टीमेटम: 31 मार्च तक किराया जमा करें, नहीं तो दुकान जाएगी हाथ से, 258 दुकानदारों पर 6.51 करोड़ बकाया

वक्ताओं ने विदेश सिंह को बताया जनप्रिय नेता

वहीं पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि विदेश सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं को हमेशा प्रमुखता से उठाया और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया. मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने उन्हें एक ‘जनप्रिय नेता’ बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को याद किया. मौके पर मुख्य रूप से उदय सिंह, मिथिलेश सिंह, राजू खान, उत्तम सिंह, विभूति सिंह, मिनी सिंह, सोनू सिंह, विवेक राजपूत, राहुल सिंह, गोलू सिंह, वेद प्रकाश तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें : हजारीबाग में बच्ची की निर्मम हत्या मामला: डीजीपी ने जांच के लिए किया SIT का गठन, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *