Click Here
Click Here
Click Here

अब राज्यपाल के काफिले में होंगी सिर्फ चार गाड़ियां 

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ईंधन संरक्षण के आह्वान को झारखंड में धरातल पर उतारने की तैयारी...

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ईंधन संरक्षण के आह्वान को झारखंड में धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है. इसी क्रम में एक बड़ निर्णय लेते हुए झारखंड लोक भवन में राजयपाल के कारकेड (काफिले) में वाहनों की संख्या को सीमित करने का फैसला लिया गया है. जिसके बाद अब अब राज्यपाल के कारकेड में वाहनों की लंबी कतार नजर नहीं आएगी.

लंबी कतारों वाले कारकेड पर लगेगी रोक 

सुरक्षा और प्रोटोकॉल की अनिवार्यताओं को ध्यान में रखते हुए काफिले की संख्या को घटाकर मात्र 4 वाहनों तक सीमित कर दिया गया है. इस पहल का उद्देश्य न केवल सरकारी संसाधनों की बचत करना है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश देना भी है. वाहनों की संख्या कम होने से प्रतिदिन होने वाली ईंधन की खपत में भारी कमी आएगी और छोटे कारकेड से आम जनता को लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी जानकारी 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने ट्विटर एकाउंट एक्स पर लिखा है कि प्र्धानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ईंधन संरक्षण और संसाधनों के उचित प्रबंधन हेतु यह निर्णय लिया गया है. हमें यह समझना होगा कि प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं और उनका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *