Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: विभावि में योग अभ्यास कार्यक्रम, योग प्रशिक्षक ने कहा- ‘स्वस्थ भारत ही बना सकता है विकसित भारत’

Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में दो दिवसीय विशेष योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. योग अभ्यास की...

Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में दो दिवसीय विशेष योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. योग अभ्यास की समाप्ति के बाद बुधवार को विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय योग केंद्र के योग प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया. दोनों ही दिन आधे-आधे घंटे के विशेष सत्र आयोजित किए गए. वहीं अभिषेक कुमार सिंह ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि स्वस्थ भारत के बिना प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने योग के अर्थ को समझाते हुए बताया कि जीवन में ‘किसी भी कार्य को कुशलता से कर पाना ही योग है.’ बताया कि योग का उद्देश्य है ‘दुख और दर्द का विनाश’ करना.

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दारोगा से इंस्पेक्टर की प्रोन्नति पर लगी रोक, सीनियरिटी विवाद पर सरकार से मांगा जवाब

विद्यार्थियों से करवाए गए कई तरह के आसन

मौके पर उन्होंने स्कंद संचालन, गुरुवा संचालन तथा मुस्तिकाबंध जैसे सूक्ष्म यौगीक क्रिया का प्रशिक्षण दिया. ताड़ासन भी करवाए. अनुलोम-विलोम जैसे नाड़ी शोधन प्राणायाम तथा भ्रामरी प्राणायाम करने की सही विधि को बताया और सारे विद्यार्थियों से करवाया. विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ योग अभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया. विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा और प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह ने नियमित योग करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया. खास बात यह रही कि आज वैसे आसन और प्राणायाम कराए गए जो विद्यार्थी अपने विश्वविद्यालय के पोशाक पहनकर तथा वर्ग में बेंच पर बैठकर भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *