मोरहाबादी मैदान से हटेंगें पुराने एलईडी स्क्रीन्स, होगी नीलामी, तीसरी बार JUIDCO ने निकाला टेंडर

Ranchi : राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान को एक नया और साफ-सुथरा लुक देने की तैयारी शुरू हो गई है. झारखंड...

Ranchi :  राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान को एक नया और साफ-सुथरा लुक देने की तैयारी शुरू हो गई है. झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जुडको) ने मोरहाबादी मैदान में लगे पुराने एलईडी स्क्रीन्स और उनसे जुड़े ढांचे को हटाने और उनकी नीलामी करने के लिए तीसरी बार निविदा आमंत्रित की है. इस कदम से मैदान की खूबसूरती बढ़ेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी.

जैसा है, जहां है के आधार पर होगी नीलामी

जुडको द्वारा जारी इस आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस काम के अंतर्गत मोरहाबादी मैदान से न सिर्फ एलईडी स्क्रीन्स हटाएं जाएंगे, बल्कि उनसे जुड़े सभी सामान जैसे फीडर पिलर, तार, केबल और लोहे के भारी-भरकम फ्रेम को भी पूरी तरह जमीनी फाउंडेशन के साथ उखाड़ा जाएगा. यह पूरी प्रक्रिया विद्युत नियमों के तहत सुरक्षित तरीके से की जाएगी. इसके साथ ही, ठेकेदार को कबाड़ हटाने के बाद उस जगह की अच्छे से सफाई कर उसे दोबारा इस्तेमाल के लायक (सर्विसएबल) बनाना होगा. सभी सामग्रियां जैसा है, जहां है के आधार पर नीलाम की जाएंगी. बिड (बोली) शुरू होने की तिथि 21 मई रखी गई है. बिड जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई शाम चार बजे तक रखी गई है.

 

ALSO READ : गुमला : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *