चाईबासा में “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” विषय पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

Chaibasa: सदर अस्पताल चाईबासा में “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” विषय पर एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों...

Chaibasa News
उन्मुखीकरण कार्यक्रम

Chaibasa: सदर अस्पताल चाईबासा में “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” विषय पर एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता तथा इससे जुड़े सामाजिक मिथकों एवं संकोच को दूर करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. कार्यक्रम में एएनएम प्रशिक्षण विद्यालय की छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, उपाधीक्षक, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य पदाधिकारी सहित विभिन्न स्वास्थ्य अधिकारियों ने छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी.

यूनिसेफ, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने भी लिया भाग

कार्यक्रम में यूनिसेफ, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. कार्यक्रम में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवहार, स्वच्छ वातावरण तथा जागरूकता के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया. सिविल सर्जन ने अपने संबोधन में कहा, कि स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर खुलकर संवाद करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जागरूकता और सही जानकारी के माध्यम से ही समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है तथा बेहतर स्वास्थ्य भी सुनिश्चित किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: झारखंड विमेंस टी-20 प्रीमियर लीग: कोल्हान डायनोमोस और संथाल चैलेंजर्स की शानदार जीत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *