Jamtara:दक्षिण रेलवे के अरक्कोनम जंक्शन पर तृतीय एवं चतुर्थ लाइन कनेक्टिविटी हेतु प्रस्तावित रीमॉडलिंग कार्य के अंतर्गत होने वाला नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. इसके परिणामस्वरूप पूर्व में जारी ट्रेनों के विनियमन, मार्ग परिवर्तन एवं ठहराव संबंधी सभी आदेश निरस्त कर दिए गए हैं. अब संबंधित ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग, समय-सारिणी एवं ठहराव के अनुसार सामान्य रूप से संचालित होंगी.

समान्य रूप से संचालित होगा
रेल प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 22306 जसीडीह–सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस, जो 05 जून, 12 जून एवं 19 जून 2026 को संचालित होगी, अब पूर्व निर्धारित मार्ग से ही चलेगी. इसी प्रकार 22305 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु–जसीडीह एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 07 जून, 14 जून एवं 21 जून 2026 को निर्धारित है, वह भी सामान्य रूप से संचालित की जाएगी.
इसके अलावा 12552 कामाख्या–सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु वातानुकूलित एक्सप्रेस (10 जून 2026) तथा 12551 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु–कामाख्या वातानुकूलित एक्सप्रेस (20 जून 2026) के संबंध में जारी सभी अस्थायी परिचालन व्यवस्था भी वापस ले ली गई है. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले नवीनतम ट्रेन परिचालन संबंधी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.
कई ट्रेनों का परिचालन में अस्थायी बदलाव
आद्रा मंडल में ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक के कारण रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किए हैं. इस दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों की यात्रा संक्षिप्त कर दी गई है. रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 63592/63591 आसनसोल-बोकारो-आसनसोल मेमू पैसेंजर की 04 जून, 08 जून एवं 11 जून 2026 को होने वाली यात्राएं पूरी तरह रद्द रहेंगी. वहीं 68055/68056 आसनसोल-टाटा-आसनसोल मेमू पैसेंजर की 08 जून एवं 11 जून 2026 की यात्रा आद्रा स्टेशन पर ही समाप्त होगी और वापसी भी आद्रा से ही प्रारंभ होगी। इसके चलते आद्रा-टाटा-आद्रा रेलखंड के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी.
इसी प्रकार 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू पैसेंजर की 08 जून एवं 11 जून 2026 की यात्रा भी आद्रा में संक्षिप्त रूप से समाप्त होगी और वापसी वहीं से प्रारंभ की जाएगी. परिणामस्वरूप आद्रा–पुरुलिया–आद्रा सेक्शन में ट्रेन सेवा प्रभावित रहेगी. इसके अतिरिक्त 18184 बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस को 08 जून एवं 11 जून 2026 को मार्ग में 30 से 45 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा. रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है.
AlsoRead:चाईबासा में “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” विषय पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन
