पाकुड़: चाय दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Pakur: पाकुड़ के हिरणपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चाय दुकान में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर...

गैस सिलेंडर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
गैस सिलेंडर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Pakur: पाकुड़ के हिरणपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चाय दुकान में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दरअसल, हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई स्थित एक चाय दुकान में 13 जुलाई को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी कर लिया था.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई गिरफ्तारी

मामले को लेकर चाय दुकानदार धनंजय कुमार दास ने हिरणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए SP अनुदीप सिंह ने SDPO पाकुड़ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया. जांच के दौरान सूचना संकलन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी किया गया एचपी का गैस सिलेंडर बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी हिरणपुर थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.

ALSO READ: सरायकेला: बीएलबीसी बैठक में फैसला, कल्याणकारी योजनाओं की राशि पर होल्ड या लोन कटौती पर रोक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *