कोडरमा: राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 69वें सम्मेलन को लेकर झारखंड शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

Koderma: राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 69वां सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है. यह सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित होगा. सम्मेलन...

Commonwealth Parliamentary Association meeting
झारखंड शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक

Koderma: राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 69वां सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है. यह सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित होगा. सम्मेलन में भाग लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष कक्ष में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को हुई.

हर साल सम्मेलन में भाग लेता है सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल

बता दें, कि स्पीकर रबींद्रनाथ महतो, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के सभापति हैं, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसके उपसभापति हैं. राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा में सदस्यों की संख्या वर्तमान में 137 है. हर साल आयोजित होने वाले संघ के सम्मेलन में स्पीकर के नेतृत्व में सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भाग लेता है.

स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के साथ ही विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक प्रकाश राम, विधायक ममता देवी, विधायक दशरथ गागराई आदि मौजूद थे. आठ सदस्यीय, कार्यकारिणी समिति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: पाकुड़: चाय दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *