बोकारोः नया बस्ती में जल समस्या का समाधान, DVC ने बढ़ाया कदम

Bokaro: DVC के पुनर्वासित गांव नया बस्ती में गहराते पेयजल संकट को देखते हुए DVC CSR मद से राहत की बड़ी पहल...

बोकारो
नया बस्ती में जल समस्या का समाधान

Bokaro: DVC के पुनर्वासित गांव नया बस्ती में गहराते पेयजल संकट को देखते हुए DVC CSR मद से राहत की बड़ी पहल की गई है. मंगलवार को गांव में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीप बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया गया. ग्रामीण लंबे समय से पीने के पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे. उन्होंने इस मूलभूत समस्या के समाधान को लेकर DVC प्रबंधन को आवेदन देकर जल्द पहल करने की मांग की थी.

CSR प्रबंधक ने किया था गांव का दौरा

ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए CSR के प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने खुद नया बस्ती पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था. इसके बाद ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए तत्काल डीप बोरिंग की स्वीकृति प्रदान की गई.

बड़ी आबादी को मिलेगा शुद्ध पेयजल

डीप बोरिंग का कार्य नया बस्ती स्थित फुटबॉल ग्राउंड के समीप कराया जा रहा है. इसके पूरा होने के बाद आसपास रहने वाली बड़ी आबादी को आसानी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा. ग्रामीणों ने बताया कि इस पहल से गांव में पानी की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है.

ALSO READ: चाईबासा: अवैध बालू परिवहन पर खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

ग्रामीणों ने जताया DVC प्रबंधन का आभार

ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए DVC के HOP सुशील कुमार अरजरिया और CSR  विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर संवेदक खुश लाल महतो, रौशन लाल यादव, धनेश्वर यादव, लालमोहन यादव, ताज मोहम्मद, सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *