Pakur : अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के डूमरचीर जेटकाटोला में 21 वर्षीय विवाहिता का शव मिला. शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान मारुति मरांडी के रूप में हुई है. उसका शव घर के अंदर खून से लथपथ अवस्था में मिला. घटना की सूचना मिलते ही आमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, इसके साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए मामले की पड़ताल कर रही है.
मां के साथ रहती थी मृतका
मृतका की मां मरांगमाई हेंब्रम ने पुलिस को बताया कि मारुति उनकी इकलौती बेटी थी और वर्तमान में उनके साथ ही रहती थी. उन्होंने बताया कि सुबह जब वह घर के अंदर पहुंची तो मारुति बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थी. यह दृश्य देखकर उन्होंने शोर मचाया. जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

ALSO READ : ट्रंप ने कहा- ‘ईरान से बातचीत के सारे दरवाजे बंद’, ‘बीमार लोग’ कहकर खत्म की न्यूक्लियर डील की उम्मीद


