पाकुड़: सोना-चांदी साफ करने के बहाने की जा रही थी ठगी, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Pakur: पाकुड़ पुलिस ने सोना-चांदी साफ करने के बहाने ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. महेशपुर थाना क्षेत्र के...

Pakur: पाकुड़ पुलिस ने सोना-चांदी साफ करने के बहाने ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. महेशपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम पाड़ा लखीपुर गांव में एक महिला से सोना-चांदी साफ करने के बहाने ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि 31 मई को सूचना मिली थी कि महेशपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम पाड़ा लखीपुर गांव में दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से घूम-घूम कर खुद को कंपनी का आदमी बताकर फ्री में सोना-चांदी साफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में मनचलों और अड्डेबाजों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला विशेष अभियान, 44 टीमों ने जिलेभर में की छापेमारी, 64 लोगों को थाने लाकर दी गई चेतावनी

पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को दबोचा

सूचना मिलते ही पुलिस ने महेशपुर पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया. इस दौरान पता चला कि ठगी करने वाले दोनों व्यक्ति महेशपुर थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव में है. इसके बाद छापेमारी दल तुरंत लखीपुर गांव पहुंचा. इस बीच पुलिस को पता चला कि इस गांव में सोना-चांदी साफ करने के बहाने एक महिला को ठग लिया गया. छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी करने वाले दो आरोपियों को दबोच लिया. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से सोना का नथनी और चांदी का अंगूठी बरामद हुआ है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी बिहार के भागलपुर और खगड़िया जिला का रहने वाला बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: कोडरमा में NEET की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परीक्षा रद्द होने के बाद थी तनाव में

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *