मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद दंपति ने थामा एक दूसरे के हाथ…

Pakur: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण पोषण वाद 40/2026 का आज प्रधान न्यायाधीश कुटुंब...

Pakur: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण पोषण वाद 40/2026 का आज प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के प्रयास से दंपतियों के बीच दूरियों को समाप्त किया गया. दंपतियों के बीच चल रहे मतभेद को सुलह समझौते के आधार पर खत्म किया गया. दोनों पति पत्नी एक साथ रहने को राजी हुए.

दोनों पक्षों के परिजन पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहें

प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने दोनों को मिलजुलकर एक दूसरे को समझते हुए खुशी खुशी रहने को कहा. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को अपने हाथों से मिठाई खिलाया. और हंसी खुशी न्यायालय से विदा की गई. इस दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ता अब्बास अली एवं मोहन राय का सराहनीय भूमिका रही. मौके पर न्यायालय कर्मी, दोनों पक्षों के परिजन पैरा लीगल वॉलिंटियर्स नीरज कुमार राउत उपस्थित रहें.

ALSO READ: गुमला : प्रसव पीड़ा शुरू होने पर महिला को 4 किमी ढोकर ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *