Click Here
Click Here

हजारीबाग में पत्रकारों पर हमले के विरोध में प्रेस क्लब पाकुड़ का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Pakur: हजारीबाग में दो पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को प्रेस क्लब पाकुड़ के बैनर तले जिले भर के...

Pakur: हजारीबाग में दो पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को प्रेस क्लब पाकुड़ के बैनर तले जिले भर के पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया. पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर घटना के प्रति नाराजगी जताई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. बाद में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त मेघा भारद्वाज को सौंपा गया.

पत्रकारों पर हमले को लेकर जताया आक्रोश

बताया गया कि 28 अप्रैल 2026 को हजारीबाग में राज्य के मंत्री इरफान अंसारी के कार्यक्रम के दौरान दो पत्रकारों पर हमला किया गया था. मंत्री से सवाल पूछने के दौरान उनके समर्थकों और कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्रकारों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की. हमले में दोनों पत्रकार घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. उपचार के बाद पीड़ित पत्रकारों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: चाईबासा: सुरक्षाबल और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में मारा गया एक माओवादी

कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग

घटना के विरोध में बुधवार को प्रेस क्लब पाकुड़ के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में पत्रकार प्रेस क्लब परिसर में जुटे और काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया. पत्रकारों ने कहा कि राज्य में लगातार पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है. उन्होंने सरकार से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

प्रदर्शन के बाद पत्रकार समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्होंने उपायुक्त मेघा भारद्वाज को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. इस दौरान जिले के बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *