Click Here
Click Here

पाकुड़ : ईद को लेकर सतर्कता, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Pakur: पाकुड़ में ईद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च...

Pakur: पाकुड़ में ईद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च नगर, मुफस्सिल और मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के गांवों, गली-मोहल्लों और संवेदनशील इलाकों में किया गया. इस दौरान पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया और उनसे आपसी भाईचारा तथा सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है.

संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी

आगामी पर्व त्योहारों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है. धार्मिक स्थान, भीड़ वाले स्थान और बाजारों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. पुलिस इस बात पर जोर दे रही है कि किसी प्रकार का अव्यवस्था ना हो. पुलिस की गश्ती आम जनों में सुरक्षा का भाव बढ़ाने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए किया गया

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *