Simdega: आदिवासी मुंडा समाज के छात्र-छात्राओं द्वारा “छोटा नागपुर आदिवासी मुंडा छात्र संघ सह मुंडा एसोसिएशन” का गठन किया गया. इस संगठन का उद्देश्य मुंडा जनजाति के छात्रों को एक मंच पर लाना तथा उनकी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करना है.
उद्देश्य और पहल
संयोजक ज्योति डांग एवं विकास कंडुलना ने बताया कि इस संगठन के माध्यम से मुंडा समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी जोड़ा जाएगा. साथ ही छात्र-छात्राओं को मुंडा साहित्य, भाषा और संस्कृति की जानकारी दी जाएगी.
संस्कृति संरक्षण पर जोर
इस दौरान विकास कंडुलना ने वर्तमान समय में मुंडा साहित्य के विकास और उसके संवर्धन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. उन्होंने सभी छात्रों से अपील की कि वे अपनी मातृभाषा और संस्कृति को सहेजकर रखें तथा उसके प्रसार के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं.
Also Read: शराब घोटाला के आरोपी अमित प्रभाकर सलौंकी को जाना है स्पेन
पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति
इस अवसर पर एरेन समद अध्यक्ष, मास्कलन जोजो जिला प्रवक्ता, असीम जोजो उपसचिव, आलोक बरला सचिव, नितरेन समद कोषाध्यक्ष, सुशांति जोजो उपाध्यक्ष सहित निस्तार सुरीन, रोशन लुगुन, सहेली बूढ़, आरती जोजो, आरती टोपनो, फुलमनी कंडुलना, बीरेंद्र डांग, अलेक्जेंडर डांग, प्रकाश टोपनो, अमित भेंगरा, नितेश टोपनो, अमित लोमगा, संदीप डांग, मिलन बागे, विकास टोपनो, अनिल जरिया, मातन लुगुन, विकास जॉनसन कंडुलना, अमर बडिंग आदि सदस्य उपस्थित थे.
महत्वपूर्ण पहल
संगठन के गठन को मुंडा समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यह आने वाले समय में युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा.
