Palamu: पलामू जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है. एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़कों पर सघन वाहन जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई.
नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, ब्लैक ग्लास हटवाए गए
अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों पर कार्रवाई की गई. खासतौर पर ब्लैक ग्लास लगे वाहनों के शीशे उतरवाए गए. पुलिस ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
अभियान जारी रहेगा, बढ़ी जागरूकता
थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा. इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं वाहन चालकों में जागरूकता भी देखने को मिली.
ALSO READ: Pakur: पानी की किल्लत पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, आश्वासन के बाद हटाया प्रदर्शन
