रांची में चेन स्नैचिंग की वारदात, सर्कुलर रोड में महिला बनी शिकार

Ranchi: सर्कुलर रोड के महिंद्रा महिला महाविद्यालय के समीप आज सुबह 6.30 बजे दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और...

Ranchi: सर्कुलर रोड के महिंद्रा महिला महाविद्यालय के समीप आज सुबह 6.30 बजे दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए. इस संबंध में महिला के पति श्रीकांत मणि ने लालपुर थाना में केस किया है.

Also Read: न्यूज वेव खासः झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति: 1249 करोड़ से बनेंगे 4 आधुनिक मेडिकल कॉलेज, 60 साल के लिए निजी हाथों में होगी कमान, मरीजों को मिलेगी मुफ्त सेवा

कैसे दिया घटना को अंजाम

जिसमें बताया गया है कि आज सुबह उनकी पत्नी बच्चे को स्कूल बस में चढ़ाकर अपने मे-बेरी अपार्टमेंट लौट रही थी. अपार्टमेंट सुरभि अपार्टमेंट के बगल में है, सुरभि अपार्टमेंट के गेट के सामने अपराधियों ने चेन छीनी और भाग गए.

पुलिस जांच में जुटी

जानकारी मिलने के बाद लालपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. ज्ञात हो कि 22 अप्रैल को पहले बरियातू के हरिहर सिंह रोड में डॉक्टर की पत्नी से सुबह 7.30 बजे चेन छीनी गई थी. उसका सुराग मिला नहीं और यह दूसरी वारदात हो गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *