Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: मोहर्रम पर्व एवं लग्न के मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने की अपील

Palamu: आगामी मोहर्रम पर्व और वर्तमान में चल रहे विवाह-लग्न के मौसम को देखते हुए समाजसेवी सूरज पाण्डेय ने जिला प्रशासन, पुलिस...

Muharram festival

Palamu: आगामी मोहर्रम पर्व और वर्तमान में चल रहे विवाह-लग्न के मौसम को देखते हुए समाजसेवी सूरज पाण्डेय ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा मोहर्रम कमिटी से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मोहर्रम जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान सड़कों पर आम लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होनी चाहिए. सड़कें मरीजों, एम्बुलेंस, आपातकालीन सेवाओं और विवाह समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में जुलूस के दौरान पर्याप्त जगह छोड़ी जानी चाहिए, ताकि बोलेरो, स्कॉर्पियो समेत अन्य चारपहिया वाहन आवश्यकता पड़ने पर आसानी से गुजर सकें.

सूरज पाण्डेय ने कहा…

सूरज पाण्डेय ने कहा कि मोहर्रम केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भाईचारे, अनुशासन, शांति और सामाजिक सौहार्द का भी प्रतीक है. यदि सभी पक्ष आपसी सहयोग और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें तो पर्व की गरिमा बनी रहेगी और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन, पुलिस बल, मोहर्रम कमिटी और आम नागरिकों के सहयोग से ऐसा माहौल बनाया जाएगा, जिससे मोहर्रम के सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हों तथा यातायात व्यवस्था भी निर्बाध बनी रहे.

ALSO READ: Hazaribagh: जामुन से महके टाटीझरिया के जंगल, स्वाद के साथ रोजगार का भी बना सहारा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *