Palamu: झारखंड ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय पाण्डु के तत्वावधान में मंगलवार को मुसीखाप पंचायत सचिवालय में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुखिया सतबीर सिंह की उपस्थिति में ग्रामीणों और बैंक ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन, बचत, बीमा और पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई.
सुरक्षित बैंकिंग और साइबर सुरक्षा पर जोर
बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि किसी के साथ OTP, ATM पिन, CVV, पासवर्ड या बैंक खाते की जानकारी साझा न करें. साथ ही संदिग्ध कॉल, लिंक और मोबाइल ऐप से सावधान रहने की सलाह दी गई.
बचत और सरकारी योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की विस्तार से जानकारी दी गई. अधिकारियों ने नियमित बचत को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का आधार बताया.
ALSO READ: बोकारो: NHM के निदेशक ने पंचकर्म सह सेवा केंद्र का किया निरीक्षण, आयुर्वेदिक उद्यान मॉडल की सराहना
बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
कार्यक्रम में बैंक प्रबंधक अक्षय शर्मा, कमलेश मिश्रा, पंकज पांडेय, सांसद प्रतिनिधि प्रेमसागर सिंह, शंभू चंद्रवंशी, गोलू चंद्रवंशी, देवमुनी विश्वकर्मा, श्रीराम साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और बैंक ग्राहक उपस्थित थे. बैंक प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही.
