पलामू: कुन्दरी चेकनाका के पास बाइक और चारपहिया वाहन की टक्कर, एक घायल

Palamu: जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुन्दरी चेकनाका के समीप शनिवार को एक बाइक और चारपहिया वाहन के बीच आमने-सामने की...

कुन्दरी चेकनाका के पास आमने-सामने की टक्कर, बाइक सवार घायल
कुन्दरी चेकनाका के पास आमने-सामने की टक्कर, बाइक सवार घायल

Palamu: जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुन्दरी चेकनाका के समीप शनिवार को एक बाइक और चारपहिया वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार घायल हो गया.

घायल को अस्पताल भेजा गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक ने अपना नाम लहलहे गांव का निवासी बताया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई. फिलहाल घायल की पहचान और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read: HC ने कहा- रजिस्ट्रार को टाइटल की जांच नहीं करनी, चार रजिस्ट्रार के खिलाफ कार्रवाई खत्म

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *