Palamu : मेदिनीनगर शहर के व्यस्त इलाके सदिक मंजिल चौक स्थित ‘हिंद बिरयानी’ दुकान में रविवार दोपहर अचानक आग लग जाने से भारी नुकसान हुआ. आग दुकान के किचन शेड में लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में किचन में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.
यह भी पढ़ें : न्यूज वेव खास : झारखंड के ग्रामीण रास्तों को मिलेगी नई रफ्तार, 231 करोड़ से बनेंगे 41 पुल
गैस पाइप से भड़की आग
दुकान के संचालक मोनू राइन ने बताया कि रविवार की दोपहर दुकान के कर्मचारी किचन में बिरयानी तैयार कर रहे थे. इसी दौरान अचानक गैस के पाइप में आग लग गई. जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते, आग तेजी से पूरे किचन क्षेत्र में फैल गई. आग की लपटें देख दुकान में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच अफरातफरी मच गयी.
यह भी पढ़ें : सेवा संकल्प के साथ मनाया गया पूर्व CM रघुवर दास का जन्मदिन, बच्चों के बीच बंटी खुशियां
कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
आग लगने के तुरंत बाद दुकान के कर्मियों ने साहस दिखाया और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग को मुख्य दुकान और आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया. हालांकि, इस अगलगी में संचालक को हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुकान संचालक से घटना के कारणों और हुए नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी ली. पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से आसपास के दुकानदारों को भी सतर्क रहने को कहा.
