Click Here
Click Here
Click Here

पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स का स्वागत सह सम्मान समारोह संपन्न, पलामू के विकास और उद्योग को लेकर कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Palamu: पलामू के ज्योतिलोक होटल में पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा एक भव्य स्वागत सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन...

FJCCI
पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स का सम्मान समारोह

Palamu: पलामू के ज्योतिलोक होटल में पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा एक भव्य स्वागत सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आनंद शंकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) से आए अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथियों का जोरदार स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स महिला विंग की अध्यक्ष और सदस्यों ने सभी अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया. समारोह में मुख्य रूप से FJCCI के महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, सह सचिव रोहित पोद्दार, FJCCI पलामू प्रमंडल के आरवीपी (RVP) उदय शंकर दुबे और कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा उपस्थित थे.

विकास को लेकर कई अहम मुद्दों पर किया गया विचार-विमर्श

कार्यक्रम के दौरान पलामू प्रमंडल और मेदिनीनगर के विकास को लेकर कई अहम मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया, जिसमें
क्षेत्र में नए उद्योग लगाने के लिए उपयुक्त जमीन की खोज करने तथा स्थानीय हवाई अड्डे को जल्द शुरू कराने की दिशा में रणनीति पर चर्चा की गई. साथ ही बिजली संकट से निपटने और व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सोलर सिस्टम (सौर ऊर्जा) को बढ़ावा देने पर विचार किया गया. इसके अलावा, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए छहमुहान चौक और पंचमुहान चौक से सभी ठेले व फल विक्रेताओं को पुलिस लाइन रोड में शिफ्ट कराने पर सहमति बनी. इस गरिमामयी कार्यक्रम में पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभी पदाधिकारी और सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: छड़वा डैम के घटते जलस्तर पर महापौर गंभीर, जलाशय का किया निरीक्षण

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *