पलामू: आदर्श उच्च विद्यालय से एक लाख से अधिक के कंप्यूटर उपकरण चोरी

Palamu: आदर्श राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, पांकी में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के कंप्यूटर उपकरण...

आदर्श उच्च विद्यालय से एक लाख से अधिक के कंप्यूटर उपकरण चोरी
आदर्श उच्च विद्यालय से एक लाख से अधिक के कंप्यूटर उपकरण चोरी

Palamu: आदर्श राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, पांकी में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के कंप्यूटर उपकरण चोरी कर लिए. घटना का खुलासा सुबह तब हुआ जब शिक्षक स्कूल पहुंचे और उन्होंने ताले टूटे हुए पाए. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी है.

क्या है मामला 

प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन के अनुसार, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलेश्वर राम ने बताया कि इस घटना का पता सुबह करीब 9:00 बजे चला. जब स्कूल के शिक्षक मुकेश कुमार यादव, संजीव कुमार सिंह और शंभू प्रसाद परिसर में पहुंचे, तो उन्होंने व्यावसायिक शिक्षण कक्ष का ताला टूटा हुआ देखा. कमरे में प्रवेश करने पर उन्होंने पाया कि अंदर रखे कंप्यूटर और अन्य कीमती उपकरण गायब थे. चोरों ने बेहद सफाई से कंप्यूटर लैब को निशाना बनाते हुए इस चोरी को अंजाम दिया. चोरी गए सामानों में चार सेट यूपीएस (UPS) दो सीपीयू (CPU), दो मॉनिटर ( Monitor), तीन माउस (Mouse), तीन की-बोर्ड(Keybord) और दो वॉल फैन शामिल हैं. प्रधानाध्यापक ने चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 1,14,000 रुपये आंकी है और आशंका जताई है कि इस वारदात को 6 जुलाई की रात अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है. स्कूल प्रशासन ने स्थानीय थाना प्रभारी से अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर गहन जांच करने की मांग की है, वहीं स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

AlsoRead:झारखंड में मानसून सक्रिय पर अब भी औसत से 34 फीसदी कम बारिश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *