Click Here
Click Here

Palamu: मेदिनीनगर के वात्सल्य धाम बाल गृह का डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया निरीक्षण

Palamu: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को मेदिनीनगर के सिंचाई विभाग स्थित बाल गृह का निरीक्षण किया. यह बाल गृह...

Palamu: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को मेदिनीनगर के सिंचाई विभाग स्थित बाल गृह का निरीक्षण किया. यह बाल गृह वात्सल्य धाम नामक एनजीओ द्वारा संचालित किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम डीसी श्री शेखावत ने वहां रह रहे बच्चों से उनका परिचय प्राप्त कर उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी ली. उन्होंने काउंसलर से बच्चों को टीवी पर नॉलेज आधारित कंटेंट दिखाने पर बल देने की बात कही.

बच्चों से संवाद, सुविधाओं की ली जानकारी

डीसी ने बाल गृह में रहने वाले बच्चों से संवाद कर उनसे वात्सल्य धाम में दिए जा रहे सुविधाओं की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के खिलौने का वितरण किया. साथ ही सभी बच्चों के बीच कपड़े एवं फल भी बांटे. उन्होंने अधीक्षक एवं काउंसलर से कहा कि जिस तरह खुद के बच्चों का ख्याल रखते हैं, ठीक उसी भावना से इन बच्चों की देखभाल करें. उन्होंने बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल करने पर भी जोर दिया.

add1

ALSO READ: गिरिडीह के तिसरी में दर्दनाक हादसा, टेम्पू पलटने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, चालक समेत 6 घायल

साफ-सफाई, पंखा और पौष्टिक आहार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऊपर के तल्ले पर पंखा लगाने के निर्देश दिए. वहीं विशेष बच्चों के दृष्टिकोण से आवश्यक निर्माण कार्यों को दुरुस्त करने की बात कही, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके. इसके साथ ही आवश्यकतानुसार वाशिंग मशीन बदलने और निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. मौके पर सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक पीयूष मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *