Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में इंसाफ की मांग, मेदिनीनगर में राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने निकाली आक्रोश रैली

Palamu: राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के बैनर तले रविवार को बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच और इंसाफ...

Palamu
राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने निकाली आक्रोश रैली

Palamu: राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के बैनर तले रविवार को बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच और इंसाफ की मांग को लेकर पलामू मुख्यालय मेदिनीनगर में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया. रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई. रैली की शुरुआत संगठन के प्रदेश कार्यालय से हुई, जहां उपस्थित लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में भरत तिवारी को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नारे लगाए. इसके बाद सैकड़ों की संख्या में युवा वाहक हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चंद्रशेखर आजाद चौक, रेड़मा पहुंचे.

सीबीआई से मामले की जांच कराने व पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने की मांग

रैली के दौरान युवा वाहकों ने कहा कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या दोष सामने आते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार से मामले की जांच सीबीआई से कराने तथा पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा और आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.

आक्रोश रैली को मिला कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का समर्थन

आक्रोश रैली को कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का समर्थन भी मिला. सनातन धर्म सभा, रक्षा सूत्र परिवार समेत अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों ने रैली में शामिल होकर एकजुटता दिखाई और निष्पक्ष जांच की मांग का समर्थन किया. प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा, कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि न्याय और पारदर्शिता की मांग को लेकर आयोजित किया गया है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी आवाज शांतिपूर्ण तरीके से उठाने का अधिकार है और वे इसी अधिकार के तहत न्याय की मांग कर रहे.

मौके पर ये रहे उपस्थित

रैली के समापन पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में भरत तिवारी को न्याय दिलाने का संकल्प लिया और कहा कि जब तक निष्पक्ष जांच सुनिश्चित नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर प्रदेश संरक्षक मनु प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष अनील दुबे, सुशील तिवारी, राजीव रंजन पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी, महासचिव राम प्रकाश तिवारी, सुनील तिवारी, पांकी विधानसभा प्रत्याशी रूद्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष मनीष ओझा समेत सैकड़ों युवा वाहक मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर धनबाद में निकलेगा जनाक्रोश मार्च

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *