Ranchi : राजधानी रांची में कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया गया है. एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के तहत जिले के पांच
सब इंस्पेक्टर का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है. सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी विलंभ के अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का सख्त निर्देश दिया गया है.
जाने कौन सब इंस्पेक्टर कहां पदस्थापित किए गए:
– सुनील कुमार गौड़ : पुलिस लाइन से नामकुम थाना.
– उपेन्द्र कुमार दास: पुलिस लाइन से पुंदाग ओपी
– मिथुन कुमार: नामकुम थाना से पुंदाग ओपी
– गौतम कुमार: नामकुम थाना से चान्हो थाना
– अनुज प्रसाद यादव: चान्हो थाना से पुलिस केन्द्र लाइन


