Saraikela : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बीते शाम नीमडीह प्रखंड अंतर्गत आदरडीह स्थित हनुमान मंदिर में “देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया गया. अभियान का शुभारंभ भाजपा की ओर से किया गया. जहां संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की आगामी 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में अभियान की शुरूआत की गयी है. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ की गई. गुरु पूर्णिमा के शुभ अक्सर पर संतो और गुरुजनो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया.
संत रविदास के विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री सह समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक पप्पु वर्मा उपस्थित हुए. उन्होंने कहा कि संत रविदास ने पूरा जीवन मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश देकर समाज में समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाया. उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाया जा रहा. समरसता संकल्प अभियान उसी विचार को आगे बढ़ाने का प्रयास है.
ये रहे मौजूद
भाजपा नेताओं ने गुरु पूर्णिमा के दिन संतों के आदर्शों को अपनाकर समाज में समरसता, एकता और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी नीमडीह मंडल अध्यक्ष जयंत रजक ने की. इस अवसर पर मंडल महामंत्री भरत गोप, मिहिर महतो, भक्तु कुम्हार, हराधन कुम्हार, शिबू रजक चंद्र कुम्हार सहित हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे.
ALSO READ : द न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख पर भारत ने दर्ज की आपत्ति, कहा – पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं
