पलामू: सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Palamu: पलामू जिले में सावन महीने की अंतिम सोमवारी के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय मेदिनीनगर समेत जिले के विभिन्न शिवालयों में भक्तों...

Palamu News
शिवालय में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Palamu: पलामू जिले में सावन महीने की अंतिम सोमवारी के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय मेदिनीनगर समेत जिले के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए भगवान भोलेशंकर का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. कई शिवालयों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का विशेष आयोजन किया गया. कई जगहों पर भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

कई शिवमंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 

सदर प्रखंड के दुबियाखांड, पोलपोल के शिवबेल, सतबरवा, तुंबागड़ा समेत कई शिवमंदिरों में अंतिम सोमवारी पर भक्तों का तांता लगा रहा. वहीं विश्रामपुर के नवाडीह स्थित अष्टभुजी एवं साईं मन्दिर परिसर में स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.
सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर विभिन्न शिवालयों और घाटों, जैसे कि कोयल नदी घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी. शिव भक्तों ने कतारों में लगकर शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित किए तथा विशेष अनुष्ठान एवं रुद्राभिषेक संपन्न कराए.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में कुएं में गिरी नीलगाय का सफल रेस्क्यू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *