हजारीबाग में कुएं में गिरी नीलगाय का सफल रेस्क्यू

Hazaribagh: बरही प्रखंड क्षेत्र के धमले गांव में रविवार की रात एक नीलगाय अचानक कुएं में गिर गई. कुएं में जंगली जानवर...

Hazaribagh: बरही प्रखंड क्षेत्र के धमले गांव में रविवार की रात एक नीलगाय अचानक कुएं में गिर गई. कुएं में जंगली जानवर के गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सुबह मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया.

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

फॉरेस्टर अमर आनंद सरस्वती के निर्देश पर प्रधान वनरक्षी संजीत कुमार, गृह रक्षक अर्जुन यादव, राकेश कुमार और बासुदेव मालाकार मौके पर पहुंचे. टीम ने सबसे पहले कुएं की गहराई और उसमें फंसी नीलगाय की स्थिति का जायजा लिया. कुआं काफी गहरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में जेसीबी की मदद ली गई.

Read Also: जामताड़ा: हरचंडी गांव में क्रेशर निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने की प्रशासन से तत्काल रोक लगाने की मांग

सावधानी से नीलगाय को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला

वनकर्मियों ने पूरी सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया और नीलगाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे रहे और रेस्क्यू अभियान देखते रहे.

स्वास्थ्य जांच के बाद नीलगाय को जंगल में छोड़ा

कुएं से बाहर निकालने के बाद वन विभाग की टीम ने नीलगाय के स्वास्थ्य और उसकी स्थिति की जांच की. स्वस्थ पाए जाने के बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया. नीलगाय के सुरक्षित बचने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और समय पर कार्रवाई के लिए वन विभाग की टीम की सराहना की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *