Click Here
Click Here
Click Here

लोकसभा में पलामू सांसद ने उठाई डालटनगंज बाईपास पर फ्लाईओवर की मांग

पलामू: सांसद विष्णु दयाल राम ने आज लोकसभा में पलामू संसदीय क्षेत्र की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील समस्या की ओर केंद्र...

पलामू: सांसद विष्णु दयाल राम ने आज लोकसभा में पलामू संसदीय क्षेत्र की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील समस्या की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रांची-वाराणसी कॉरिडोर में बन रहे NH-39 के सेक्शन-3 (भोगू से शंखा) के तहत डालटनगंज चार लेन बाईपास निर्माण का मुद्दा सदन के पटल पर उठाया. सांसद ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की आर्थिक उन्नति और सुगम परिवहन के लिए मील का पत्थर साबित होगी, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इसमें कुछ गंभीर कमियाँ भी सामने आई हैं.

पोखराहा और जोड़ बन रहे ब्लैक स्पॉट

सांसद ने विशेष रूप से पोखराहा (डालटनगंज-पांकी मुख्य मार्ग) और जोड़ (डालटनगंज बैरिया-पाटन मार्ग) का उल्लेख करते हुए बताया कि ये स्थान वर्तमान में ब्लैक स्पॉट में तब्दील होते जा रहे हैं. इन जगहों पर NHAI का चार लेन बाईपास पथ निर्माण विभाग की दो अत्यंत व्यस्त सड़कों को काटता है. यहां से भारी वाहनों, स्कूली बसों, किसानों और स्थानीय लोगों का लगातार आवागमन होता है, जिससे यह क्रॉसिंग काफी असुरक्षित हो गई है.

Also Read: रांची : झारखंड में कमर्शियल LPG की किल्लत पर स्वास्थ्य मंत्री का केंद्र को पत्र, आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग

दुर्घटनाओं को लेकर जताई चिंता

हाल के महीनों में हुई कई गंभीर दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने चिंता जताई कि यदि बाईपास पर वाहनों की गति बढ़ी, तो जान-माल का खतरा और भी बढ़ जाएगा.

फ्लाईओवर निर्माण की मांग

सांसद विष्णु दयाल राम ने सदन के माध्यम से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मांग की कि जनहित और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए इन चिन्हित स्थानों को आधिकारिक तौर पर ब्लैक स्पॉट घोषित किया जाए. उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि ग्रामीणों, छात्रों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पोखराहा और जोड़ पर फ्लाईओवर निर्माण को जल्द तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति दी जाए, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *