पलामू : JMD कॉम्प्लेक्स के गार्ड की हत्या का खुलासा, हथियार व स्कूटी के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित JMD कॉम्प्लेक्स होटल के गार्ड विनोद पांडेय की सिर में गोली मारकर...

palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित JMD कॉम्प्लेक्स होटल के गार्ड विनोद पांडेय की सिर में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीन अपराधियों को हथियार, कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

पुरानी रंजिश और विवाद में की गई थी हत्या

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि 16 जुलाई को JMD कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक बर्थडे पार्टी के दौरान होटल मैनेजर के साथ उनका विवाद हुआ था. इसी विवाद का बदला लेने की नीयत से अपराधियों ने 26 जुलाई की रात करीब 11 बजे घटना को अंजाम दिया और कॉम्प्लेक्स के गार्ड विनोद पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी.

पोखराहा छेचानी टोला से हुई गिरफ्तारी

मामले के उद्भेदन के लिए गठित छापेमारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा छेचानी टोला से अनुभूति सिंह उर्फ उड्डी, गोल्डेन यादव तथा चन्दन कुमार उर्फ चन्दन कमलापुरी को धर दबोचा. पुलिस ने अपराधियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक देशी कट्टा, 7.65 MM की दो जिंदा गोली और काले रंग की TVS जुपिटर स्कूटी बरामद की है. पकड़े गए अपराधियों में शामिल चंदन कुमार उर्फ चंदन कमलापुरी का पूर्व में भी आर्म्स एक्ट और रंगदारी से जुड़े मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है.

Also Read : लातेहार : कस्तूरबा विद्यालय में अचानक पहुंचे विधायक प्रतिनिधि, मचा हड़कंप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *