Ranchi: हटिया के सिंह मोड़, लटमा निवासी नाबालिग लड़की का अपहरण कार से किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में नाबालिग के पिता ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में नाबालिग के पिता ने बताया है कि एक अगस्त को दोपहर एक बजे हटिया के प्रेम नगर रोड नंबर-4,सुरेंद्र इनक्लेव के पास एक सफेट रंग की कार में अज्ञात लोग आये और अपने कार में बैठा कर मेरी पुत्री को ले गये. परिवार ने कहा हमलोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. नाबालिग के पिता ने जगन्नाथपुर से पुलिस ने अपनी पुत्री की तलाश कर उसे बरामद करने की गुहार लगायी है.


ALSO READ : कोडरमा: भाजपा डोमचांच नगर मंडल की बैठक, रविदास जयंती और हर घर तिरंगा अभियान पर बनी रूपरेखा
