रेल पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका

West Wardhaman: चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने रेलवे पटरी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव...

West Wardhaman: चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने रेलवे पटरी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया. पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है. शव रेलवे लाइन के पोल संख्या 236/29 एवं 236/31 के बीच मिला.

प्रारंभिक जांच में क्या सामने आया

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी चलती ट्रेन से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत हुई होगी. शव के एक हाथ के कटे होने की भी जानकारी सामने आई है. घटनास्थल पर शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला.

Also Read: परिसीमन से आदिवासी अधिकारों पर संकट, “विभाजन न हो, भौगोलिक एकता बनी रहे” : बंधु तिर्की

पहचान कराने की अपील

जीआरपी ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है या उसके संबंध में जानकारी रखता है, तो राजकीय रेल पुलिस चित्तरंजन से संपर्क करें. पहचान एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *