पाकुड़ में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, 30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

pakud : जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिरामपुर गांव...

pakud : जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिरामपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस की विशेष टीम (SIT) ने ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. दरअसल 1 अगस्त 2026 को SP को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिरामपुर गांव में सत्तार शेख नामक व्यक्ति अपने घर से अवैध रूप से ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहा है.

SDPO के नेतृत्व में छापा, सत्तार शेख के घर से ब्राउन शुगर बरामद

सूचना के त्वरित सत्यापन और कार्रवाई के लिए SP के निर्देश पर SDPO कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल (SIT) का गठन किया गया. गठित टीम ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में मनिरामपुर स्थित सत्तार शेख के घर पर दबिश दी. पुलिस टीम को घर के पास पहुंचते देख वहां नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे कुछ लोग इधर-उधर भागने लगे. हालांकि, SIT ने तत्परता दिखाते हुए मकान मालिक सत्तार शेख को धर दबोचा. SDPO ने बताया कि दंडाधिकारी के सामने गिरफ्तार अभियुक्त के घर की विधिवत तलाशी ली गई. इस दौरान प्लास्टिक के पाउच में रखी गई सूखी और गीली ब्राउन शुगर के साथ-साथ कई अन्य सामग्रियां बरामद की गईं.

Also Read : कार में बैठा कर नाबालिग लड़की को ले भागे, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *