पलामू: राष्ट्रीय ब्रांड के लिए उत्पाद तैयार कर रही हैं ग्रामीण महिलाएं

Palamu:कोयल अपैरल पार्क में वर्तमान में स्थानीय महिलाओं द्वारा प्रसिद्ध ‘डिक्सी’ (Dixcy) कंपनी के पुरुषों के अंडरगारमेंट्स का उत्पादन किया जा रहा...

Palamu:कोयल अपैरल पार्क में वर्तमान में स्थानीय महिलाओं द्वारा प्रसिद्ध ‘डिक्सी’ (Dixcy) कंपनी के पुरुषों के अंडरगारमेंट्स का उत्पादन किया जा रहा है. विधायक ने पूरी उत्पादन प्रक्रिया को देखा और महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की उच्च गुणवत्ता की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आज अपने हुनर के बल पर राष्ट्रीय स्तर के ब्रांडों के लिए कपड़े तैयार कर रही हैं, जो पूरे पलामू क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है. ऐसी इकाइयां महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ उनके परिवारों की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

​विधायक ने महिलाओं की लगन, अनुशासन और परिश्रम की सराहना करते हुए अपने पांकी विधानसभा क्षेत्र में भी इसी तरह की एक बड़ी उत्पादन इकाई स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की, ताकि उनके क्षेत्र की महिलाओं को भी प्रशिक्षण और रोजगार मिल सके.

मनातू प्रखंड में भी इकाई शुरू करने की पहल

​इस अवसर पर विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने मनातू की बीपीएम नम्रता कुमारी से भी बात की. उन्होंने मनातू प्रखंड में जल्द से जल्द सिलाई उत्पादन इकाई स्थापित करने और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया. निरीक्षण के दौरान जिला प्रबंधक नवल किशोर राजू ने माननीय विधायक को इस पूरी योजना की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह इकाई महिलाओं को हुनरमंद बनाने के साथ-साथ उन्हें नियमित आय उपलब्ध कराने का जरिया बनी है. उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया, मार्केटिंग (विपणन) व्यवस्था और महिलाओं को मिलने वाले वित्तीय लाभों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी साझा की.

इस अवसर पर मुख्य रूप से बीपीएम वैभव कांत आदर्श, टीआरआईएफ (TRIF) की क्वीन बौरा सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी, जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, समाजसेवी कमेश यादव, संतोष शुक्ला, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार वर्मा उर्फ सोनू वर्मा, सुधीर तिवारी तथा राजदेव मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

AlsoRead:विधानसभा परिसर में कांग्रेस का उत्पात गंभीर विषय, तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराएं विधानसभा अध्यक्ष : आदित्य साहू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *