Koderma: एसपी के निर्देश पर 30-31 मई की रात कोडरमा पुलिस ने वारंटियों और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए ‘ऑपरेशन ऑल आउट-2’ चलाया. अभियान का मॉनिटरिंग खुद कोडरमा के एसपी कुमार शिवाशीष कर रहे थे. अभियान के दौरान जिले के सभी थानों की पुलिस ने छापेमारी की और कुल 39 वारंटियों एवं अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें: पलामू : राहुल सिंह गैंग के चार अपराधी गिरफ्तार, गोलीबारी की बना रहे थे योजना
किस थाना से कितने वारंटियों/अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी
कोडरमा थाना- 05
तिलैया थाना- 10
नवलशाही थाना- 04
मरकच्चो थाना- 02
जयनगर थाना- 02
डोमचांच थाना- 03
चंदवारा थाना- 07
तिलैया डैम ओपी- 03
सतगावां- 03
कुल- 39
यह भी पढ़ें: VBU में वही चेहरे, बदलते सिर्फ पद: कुलाधिपति सचिवालय की मंशा पर भारी पड़ रहा ‘पद स्थायित्व’ का “खेल”

कोडरमा जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं : एसपी
इन गिरफ्तार अभियुक्तों में कई ऐसे वारंटी भी शामिल हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे. 16 वर्ष से फरार वारंटी डालेश्वर यादव, पिता-कुलो यादव, ग्राम-बगड़ो, थाना-डोमचांच एवं लाल बाबू सुंडी, पिता-भाजो सुंडी, ग्राम-तेतरियाडीह, थाना-डोमचांच, 7 वर्ष से 2 वारंट में फरार चल रहे वांछित मो. कुर्बान अंसारी, पे-मो. अजमेर अंसारी, साकिन-बिरसोडीह, थाना-जयनगर (तिलैया डैम ओपी) भी शामिल हैं. एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी चलाये जाएंगे. कोडरमा जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. अपराध करने वाले अपराधी इस जिला क्षेत्र को छोड दें, अन्यथा उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. एसपी ने आम लोगों को आश्वस्त किया कि जिले में शांति एवं भयमुक्त वातावरण बनाये रखने के लिए कोडरमा पुलिस प्रतिबद्ध है.
