पलामू : घरेलू विवाद में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, स्थिति गंभीर

Palamu : घरेलू विवाद में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना पाटन थाना क्षेत्र के खैरदोहर गांव...

Palamu :  घरेलू विवाद में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना पाटन थाना क्षेत्र के खैरदोहर गांव की है. जहां बच्चु मियां नामक व्यक्ति कि पत्नी लालो बीबी ने बीती रात घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. फिलहाल लालो बीबी की हालत बेहद नाजुक है.

​सास से झगड़े के बाद उठाया कदम

​घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रविवार की रात किसी बात को लेकर लालो बीबी का अपनी सास के साथ झगड़ा हुआ था. इस विवाद के बाद गुस्से में आकर लालो बीबी ने एक कमरे में जाकर फांसी लगा ली. समय रहते परिजनों को इसकी भनक लगी. लेकिन तब तक उनकी स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी.
​लालो बीबी की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजनों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद भी जब उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, तो चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. जिसके बाद परिजनों ने रांची ले जाने के बजाय शहर के ही एक निजी क्लिनिक में भर्ती किया है. जहां उनका इलाज जारी है.

 

ALSO READ : SC में पांच जजों की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, कॉलेजियम ने की थी सिफारिश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *