जमशेदपुर: सिरफिरे युवक ने पत्थर से कुचलकर बुजुर्ग महिला की बेरहमी से की हत्या, ग्रामीणों ने पकड़ा 

Jamshedpur: जिले के कोवाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त...

Jamshedpur: जिले के कोवाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने गांव की ही एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी. मृतका की पहचान बुस्की मुर्मू के रूप में हुई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक राम सरदार को गिरफ्तार कर लिया है.

महुआ चुनने गई थी महिला, अचानक हुआ हमला

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह बुस्की मुर्मू हमेशा की तरह गांव के पास स्थित महुआ पेड़ के नीचे महुआ का फल (कोचड़ा) चुनने के लिए गई थीं. इसी दौरान वहां गांव का ही राम सरदार अचानक पहुंच गया. उसने बिना कुछ सोचे-समझे बुजुर्ग महिला पर भारी पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पत्थर से सिर कुचले जाने के कारण वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई.

Also Read: चार बच्चों के पिता की दूसरी शादी पर गांव में बवाल, मां को खंभे से बांधकर किया हंगामा

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर आए. ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए भागने का प्रयास कर रहे आरोपी राम सरदार को घेरकर पकड़ लिया और घटना की सूचना तुरंत कोवाली थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव और सब-इंस्पेक्टर (एसआई) सहदेव सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया और महिला के शव को ज़ब्त कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेज दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *