राष्ट्रीय पंच सम्मेलन में पलामू की गूंज, मुखिया प्रियंका कुमारी ने किया प्रतिनिधित्व

Palamu : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय पंच सम्मेलन में पलामू जिले की पाण्डु ग्राम पंचायत की मुखिया प्रियंका कुमारी...

Mukhiya Priyanka Kumari

Palamu : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय पंच सम्मेलन में पलामू जिले की पाण्डु ग्राम पंचायत की मुखिया प्रियंका कुमारी ने भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व किया. विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के तहत आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जहां ग्रामीण विकास और पंचायतों को सशक्त बनाने पर व्यापक चर्चा हुई.

पलामू से दो मुखियाओं का किया गया चयन 

जिला ग्रामीण विकास शाखा, पलामू द्वारा जारी आदेश के अनुसार, महात्मा गांधी नरेगा, झारखंड के निर्देश पर इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए पलामू जिले से केवल दो मुखियाओं का चयन किया गया था. इनमें पाण्डु पंचायत की मुखिया प्रियंका कुमारी एवं हुसैनाबाद प्रखंड की पथरा पंचायत के मुखिया नरेश पासवान शामिल थे. सम्मेलन में पंचायतों की भूमिका को और प्रभावी बनाने, ग्रामीण रोजगार और आजीविका, डिजिटल पंचायत, सुशासन, जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण तथा केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से विचार साझा किए. विभिन्न राज्यों से आए पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने अनुभवों का आदान-प्रदान करते हुए ग्रामीण विकास के सफल मॉडलों पर भी चर्चा की.

मुखिया प्रियंका कुमारी ने कहा कि

सम्मेलन में शामिल होने के बाद मुखिया प्रियंका कुमारी ने कहा कि इस राष्ट्रीय मंच से पंचायत संचालन और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई नई जानकारियां और अनुभव प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में मिले सुझावों और नवाचारों को पाण्डु पंचायत में लागू कर विकास कार्यों को और गति देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके. राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस सम्मेलन को पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सीखने, अनुभव साझा करने और विकसित भारत के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

Also Read : कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, आज से लागू हुए नए नियम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *