Click Here
Click Here
Click Here

खलारी के डकरा में शराबियों के जमावड़े से लोग त्रस्त

Ranchi: खलारी थाना अंतर्गत डकरा क्षेत्र में स्थित शराब की लाइसेंसी दुकान के कारण आसपास के लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा...

Ranchi: खलारी थाना अंतर्गत डकरा क्षेत्र में स्थित शराब की लाइसेंसी दुकान के कारण आसपास के लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान संचालकों द्वारा दुकान के सामने सड़क के दोनों ओर शराबियों को खुलेआम शराब परोसी जा रही है. शाम ढलते ही सड़क किनारे खाली पड़े स्थानों पर शराबियों की महफिल सजने लगती है, जिससे पूरे इलाके का माहौल प्रभावित हो रहा है. राहगीरों, खासकर महिलाओं और छात्राओं को इस रास्ते से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि कई बार नशे में धुत शराबी सड़क से गुजरने वाले लोगों से उलझ जाते हैं और अभद्र व्यवहार भी करते हैं. इससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का वातावरण बन गया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड के सरकारी कार्यालयों के हजारों आउटसोर्स कर्मियों के लिए खुशखबरी, मुख्य सचिव के हस्तक्षेप से दूर हुआ वेतन संकट, सेवा विस्तार का आदेश जल्द

बच्चों व महिलाओं पर नकारात्मक असर पड़ रहा

स्थानीय निवासियों ने बताया कि जिस स्थान पर शराब की लाइसेंसी दुकान संचालित है, उसके ठीक बगल में दुर्गा पूजा स्थल है तथा आसपास घनी आबादी वाला पूरा मोहल्ला है. इसके बावजूद खुलेआम शराब सेवन और शराबियों के जमावड़े पर कोई नियंत्रण नहीं दिख रहा है. लोगों का कहना है कि शराब दुकान के कारण पूरे मोहल्ले का वातावरण दूषित हो रहा है और बच्चों व महिलाओं पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है. मोहल्लेवासियों का आरोप है कि शराब दुकान में कार्यरत कर्मियों द्वारा शराबियों को खुली छूट दी गई है. इसी कारण लोग सड़क किनारे और खुले स्थानों पर बैठकर शराब का सेवन करते हैं. क्षेत्र में गंदगी, शोर-शराबा और असामाजिक गतिविधियों से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर सड़क किनारे खुलेआम शराब पिलाने पर रोक लगाने, शराबियों के जमावड़े को हटाने तथा नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रह सके.

यह भी पढ़ें: अवैध निर्माण होंगे वैध: झारखंड सरकार 14 को लांच करेगी भवन नियमितीकरण ऑनलाइन पोर्टल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *