Click Here
Click Here
Click Here

तूफान बनकर आई मौत, सिबला रोड पर पेड़ गिरने से एक की मौत, एक गंभीर घायल

Palamu: बुधवार की शाम आई तेज आंधी और तूफान एक परिवार के लिए मौत बनकर आई. हैदरनगर हाई स्कूल सिबला रोड स्थित...

एआई सांकेतिक इमेज

Palamu: बुधवार की शाम आई तेज आंधी और तूफान एक परिवार के लिए मौत बनकर आई. हैदरनगर हाई स्कूल सिबला रोड स्थित मरघटिया मार्ग पर पीपल का विशाल पेड़ अचानक गिर जाने से बाइक सवार दो लोग उसकी चपेट में आ गए. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के बड़ेम थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारीडीह निवासी 50 वर्षीय कामदेव चंद्रवंशी के रूप में हुई है. वहीं घायल की पहचान अनिल चंद्रवंशी (45 वर्ष) रामबांध धोबियाडीह टोला निवासी के रूप में हुई है, जो मृतक के परिजन हैं.

पीपल का विशाल पेड़ अचानक बाइक पर गिर पड़ा

घटना के संबंध में बताया रहा है कि कामदेव चंद्रवंशी एक शादी समारोह में शामिल होने हैदरनगर के रामबांध धोबियाडीह टोला आए हुए थे. इसी दौरान उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन अनिल चंद्रवंशी उन्हें बाइक से इलाज कराने ले गए थे. इलाज के बाद दोनों वापस लौट रहे थे, तभी तेज आंधी-तूफान के बीच मरघटिया रोड पर पीपल का विशाल पेड़ अचानक बाइक पर गिर पड़ा. पेड़ गिरते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और दोनों को निजी वाहन से जपला अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने कामदेव चंद्रवंशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अनिल चंद्रवंशी की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. अचानक आए तूफान और इस दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया.

यह भी पढ़ें: बारात में साउंड सिस्टम लेकर जा रहा था युवक, तेज आंधी में पेड़ गिरने से दर्दनाक मौत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *