Click Here
Click Here
Click Here

रांची: नाबालिग से रेप करने वाला दोषी करार, सजा पर फैसला कल

Ranchi:: पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने नाबालिग से रेप करने के मामले में ट्रायल फेस कर रहा...

Ranchi:: पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने नाबालिग से रेप करने के मामले में ट्रायल फेस कर रहा अभियुक्त राजू महतो को दोषी करार दिया है. साथ ही उसकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 14 मई की तारीख निर्धारित की है. अभियुक्त घटना के कुछ दिन बाद से जेल में है. जेल में रहते हुए ट्रायल फेस किया. अभियुक्त 31 अगस्त 2024 से जेल में है. घटना 30 अगस्त 2024 की है. उसी दिन प्राथमिकी दर्ज हुई थी और उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. आरोप के अनुसार, जब 11 वर्षीय पीड़िता ट्यूशन से लौट रही थी, तब आरोपी ने उसे जबरन एक ट्रक के केबिन में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. अदालत ने मौखिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों पर विचार करते हुए आरोपी को दोषी पाया.

यह भी पढ़ें: झारखंड के सरकारी कार्यालयों के हजारों आउटसोर्स कर्मियों के लिए खुशखबरी, मुख्य सचिव के हस्तक्षेप से दूर हुआ वेतन संकट, सेवा विस्तार का आदेश जल्द

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *